फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Incredible India program organized at Renesas School

Bulandshahar News: यह धरती है राम कृष्ण की गाने पर छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। रैनेसा स्कूल में बुधवार को अतुल्य भारत का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। चंद्रशेखर सदन ने संस्कृति एवं विविधता थीम पर नाट्य रूपांतरण द्वारा वसुधैव कुटुंबकम के अलावा वन्देमातरम यह धरती है राम कृष्ण की गाने पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

खुराना सदन के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण व शहरी विकास की थीम पर नाट्य रूपांतरण में शौचालय का प्रयोग करना और ग्रामीण महिलाएं जो की घर के कामों में व्यस्त रहती हैं, उनको शिक्षित करने के लिए नाटक प्रस्तुत किया। रमन सदन ने शिक्षा थीम पर प्राचीन काल की गुरुकुल की शिक्षा और तक्षशिला विश्वविद्यालय का निर्माण, गुरु को भगवान से ऊपर स्थान देना और चंद्रमा तक पहुंचने की प्रस्तुति दी। सैन सदन ने योगा थीम के माध्यम से आकाश की गहराइयों और दुर्गा स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

टैगोर सदन ने अलग-अलग राज्यों की संस्कृति व नृत्य थीम में महाराष्ट्र की लावणी, पंजाब का भांगड़ा व गुजरात का डांडिया प्रस्तुत किया। टैरेसा सदन ने भाषा थीम के माध्यम से बंगाल की दुर्गा पूजा, महाराष्ट्र की लावनी, गुजरात का डांडिया प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्ता में एकता दर्शाते हुए देश रंगीला गाने पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, वशिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम् मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर और मुख्य अध्यापिका भावना भारद्वाज ने कहा कि हमें अपने गुरुजनों, माता-पिता व सभी बड़ों सम्मान करना चाहिए। साथ ही गर्व करना चाहिए की हम भारतीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed