{"_id":"66bce27ef8f368c8d207d345","slug":"increased-number-of-patients-suffering-from-vomiting-and-diarrhea-along-with-fever-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-120339-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुखार के साथ उल्टी-दस्त के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुखार के साथ उल्टी-दस्त के बढ़े मरीज
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। इन दिनों बुखार के साथ उल्टी-दस्त के मरीज अधिक आ रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते जिला अस्पताल में पंजीकरण से लेकर दवा, चिकित्सक व पैथोलॉजी लैब पर लंबी लाइन लग रही है। बुधवार को बुखार के 318 तो उल्टी-दस्त के 103 मरीजों ने परामर्श लिया।
बुधवार को ओपीडी में 1200 से अधिक मरीज आए। अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि ओपीडी में बुखार, खांसी, जुकाम व उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या अधिक आ रही है। प्रतिदिन ओपीडी में करीब 300 से 400 बुखार पीड़ित और 100 से 150 उल्टी व दस्त के मरीज आ रहे हैं। हालत गंभीर होने पर प्रतिदिन ओपीडी से पांच से 10 मरीजों को वार्ड में भर्ती भी कराया जा रहा है।
बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
: पानी को उबाल कर पिएं
: तले हुए खाद्य पदार्थ का सेवन न करें
: गीले कपड़े न पहनें और बारिश में भीगने से बचें
: कोई भी बीमारी होने पर पंजीकृत चिकित्सक से परामर्श लें