फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Increased demand for pots made in tea cup design

Bulandshahar News: चाय के कप डिजाइन में बनाए जा रहे गमलों की बढ़ी मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Increased demand for pots made in tea cup design
खुर्जा स्थित पॉटरी में रखे चाय के कप के डिजाइन में बने गमले । संवाद
खुर्जा। बागवानी में दो-दो फुट बड़े चाय के कप अपनी सुंदरता बिखरेंगे। खुर्जा की पॉटरी इकाई में चाय के कप डिजाइन के गमले बनाए जा रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। यह दिखने में आकर्षक, सुंदर और मजबूत भी हैं।
विज्ञापन




खुर्जा के पॉटरी औद्योगिक क्षेत्र में तैयार होने वाले उत्पाद देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। खुर्जा में लगभग 350 पॉटरी इकाइयां हैं। जहां पर क्रॉकरी, इंसुलेटर व गमले तैयार होते हैं। पॉटरी कारोबार में समय-समय पर नए डिजाइन की क्रॉकरी व गमले तैयार किए जाते हैं। इसमें बाजार की मांग और लोगों की सुविधा को देखते हुए समय-समय पर डिजाइन में बदलाव किया जाता है।
विज्ञापन




पॉटरी उद्यमी विजय खुराना ने बताया कि गमलों में अलग-अलग डिजाइन बन रहे हैं, जिसमें चाय के कप का डिजाइन काफी अलग है। जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। बताया कि कप की डिजाइन के गमले एक या दो फुट गहरे बनाए जा रहे हैं। इसमें हैंडिल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय खुराना ने बताया कि कम गमला इंडोर प्लांट के साथ-साथ बागवानी में भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा इसको घर के अंदर सजावटी फूलों के साथ भी रखा जा सकता है।




मजबूती के लिए बनाया जा रहा विशेष मिट्टी का मिश्रण



उद्यमी तुषार ने बताया कि गमलों में डिजाइन व रंग के साथ उनकी मजबूती का भी विशेष ध्यान रखा रहा है, जिससे मिट्टी या पेड़ों की जड़ के दबाव से वह टूट नहीं सके। इसके लिए गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, झारखंड की मिट्टी मंगवाई जा रही है। मिट्टी के मिश्रण को अनुपात के अनुसार तैयार किया जाता है, जिससे अधिक ताप पर उत्पाद को पकाया जा सके। इससे उत्पाद अर्थात गमले की मजबूती बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed