फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In unilateral love, boy threatens to kill student

एकतरफा प्यार में मनचले ने छात्रा को दी हत्या की धमकी

Tue, 01 Sep 2020 11:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
In unilateral love, boy threatens to kill student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा के साथ कॉलोनी निवासी युवक एक तरफा प्रेम करता है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे शादी का दबाव बना रहा है और शादी न करने पर उसे हत्या की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपी मनचला अभी पुलिस के चंगुल से दूर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवती स्नातक कर रही है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी कॉलोनी का रहने वाला युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। जब वह कॉलेज में जाती थी तो उसका पीछा करता था। उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।
विज्ञापन


जब छात्रा ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो आरोपी ने उसके घर पर आकर धमकी दी। तीन दिन पहले छात्रा बाजार में सामान लेने के लिए जा रही थी। उसी समय आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और कहा कि यदि उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसके पूरे परिवार के साथ साथ उसकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी आरोपी अपहरण करने की धमकी देता है। नगर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह पहले ही भाग निकला। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed