फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In two months, 180 patients were found suffering from hepatitis

Bulandshahar News: दो माह में 180 मरीज मिले हेपेटाइटिस से पीड़ित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में हेपेटाइटिस बी और सी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। दो माह में जिले के 180 लोगों में हेपेटाइटिस बी व सी की पुष्टि हुई है। 43 लोगों में हेपेटाइटिस बी और 137 लोगों में सी का वायरल लोड पॉजिटिव मिला है। सभी मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जिले में हेपेटाइटिस बी, सी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आए दिन अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच में हेपेटाइटिस की पुष्टि हो रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन हेपेटाइटिस बी और सी लक्षण वाले मरीज जांच कराने के लिए आते हैं। जिनका वायरल लोड लेकर जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में बीसीएल-2 लैब में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डाॅ. रमित कुमार सिंह ने बताया कि आरटीपीसीआर लैब में बीसीएल-2 की सुविधा दिए जाने से मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिलने से इलाज जल्द मिलने लगा है। दो माह में हेपेटाइटिस बी लक्षण के 1320 संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर जांच की गई। इसमें 109 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वायरल लोड लेकर जांच की गई। इसमें 43 लोगों में हेपेटाइटिस बी की पुष्टि होने पर उपचार शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हेपेटाइटिस सी लक्षण के 1320 संदिग्ध मरीजों की जांच में 267 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन सभी का वायरल लोड लेकर जांच में 137 लोगों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई। इन सभी का भी उपचार शुरू करवा दिया है। बताया कि हेपेटाइटिस बी व सी की पुष्टि होने पर मरीजों को दवाओं की भी निशुल्क सुविधा दी जा रही है।












हेपेटाइटिस बी व सी की जांच शुरू जिले में ही होने से मरीजों को काफी राहत मिल रही है। मरीजों को जिला अस्पताल में आवश्यक जांच एवं दवाओं के साथ बेहतर उपचार दिया जा रहा है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed