{"_id":"6931bdc3891d7047b80fc653","slug":"in-the-first-match-meerut-defeated-agra-by-53-38-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-144776-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पहले मैच में मेरठ ने आगरा की टीम को 53-38 के अंतर से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पहले मैच में मेरठ ने आगरा की टीम को 53-38 के अंतर से हराया
विज्ञापन
अनूपशहर में सीनियर महिला राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप की शुरूआत करते अतिथि। स्रोत: आयोजक
अनूपशहर। परदादा परदादी इंटर कॉलेज में 64वीं उत्तर प्रदेश सीनियर महिला राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें पूरे प्रदेश से 17 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले मैच में मेरठ ने आगरा की टीम को 53-38 अंकों के अंतर से हरा दिया।
उत्तर प्रदेश सीनियर महिला राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील दत्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि यूपी बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव दिलीप सिंह व यूपीबीए के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह रहे। बुलंदशहर बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिराग शर्मा और सचिव भूपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस, नॉर्थ ईस्ट रेलवे, एसएसबी, मेरठ, बरेली, बीएलडब्ल्यू, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाज़ियाबाद, गोरखपुर, यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ, प्रयागराज, लखनऊ, कौशांबी और वाराणसी की टीमें भागीदारी कर रही हैं।
चैंपियनशिप में लखनऊ से मनोज और गाजियाबाद से प्रशांत ने रेफरी की भूमिका निभाई। आगरा की टीम में वैशाली, हिमांशी, मेघा, एंजेल, जागृति, प्रज्ञा, जिज्ञासा, ईशा, मंदागिनी, दीक्षा और आध्या शामिल रहीं। जबकि मेरठ की टीम में खिलाड़ी अनुष्का, नाविक, साइना, आफरीन, नेहा, बल्लवी, जिया, छवि, प्रेक्षा, ध्रुविका, अंशिका और देवलीन शामिल रहीं।
विज्ञापन
परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी की सीईओ सपना वर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण बालिकाओं को खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, नेतृत्व और नए अवसर प्रदान करना है। इसके समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।