{"_id":"67ba04e50a1ecfeed70e1467","slug":"in-the-changing-season-cases-of-cold-and-cough-have-increased-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-129944-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बदलते मौसम में नजला-जुकाम, खांसी के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बदलते मौसम में नजला-जुकाम, खांसी के बढ़े मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
बदल रहे मौसम में लोग बुखार के अलावा नजला-जुकाम और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की जिला अस्पताल समेत अन्य चिकित्सालयों में प्रतिदिन भीड़ लग रही हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में नजला-जुकाम और खांसी के 274 मरीजों ने परामर्श लिया। चिकित्सकों ने मरीजों का परामर्श देने के साथ बचाव के उपाय भी बताएं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को नजला-जुकाम, खांसी एवं बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों ने ओपीडी में अपनी बीमारियों से संबंधित चिकित्सकों के पास जाकर परामर्श लिया।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि सर्दियां जाते-जाते और गर्मी आने से पहले मौसम में बदलाव सेहत पर बुरा असर डालता है। इन दिनों दिन में गर्मी और रात में ठंड रहने से लोग तेजी से वायरल और फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों सर्दी-खांसी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों के गले में खराश, बंद नाक और सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर वाले लोगों को अपनी चपेट में ले रहा हैं। इन दिनों ओपीडी में बुखार के अलावा नजला-जुकाम और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
Iबदलते मौसम के चलते इन दिनों ओपीडी नजला-जुकाम और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। संबंधित को चिकित्सक परामर्श के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में करीब 274 नजला-जुकाम और खांसी के मरीजों ने परामर्श लिया। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पतालI