{"_id":"57af5c8a4f1c1bf924ee4783","slug":"in-rain-water-then-dipped-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी में फिर ‘डूबा’ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी में फिर ‘डूबा’ शहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बारिश के पानी में फिर ‘डूबा’ शहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश हो और शहर जलमग्न न हो, ऐसा कहां मुमकिन है। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे से शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। जैसे-जैसे बारिश होती गई, वैसे-वैसे पालिका के दावों की पोल खुलती चली गई। थोड़ी सी देर में ही शहर के अधिकांश हिस्से पानी से लबालब हो गए।
विज्ञापन
शहर का कालाआम चौराहा, टीचर्स कॉलोनी, राधा नगर, कृष्णा नगर, साठा, शिकारपुर बाईपास रोड, वीसा कॉलोनी, नुमाइश रोड, आवास विकास, देवीपुरा, टांडा, प्रेम नगर, दयालबाग, इस्लामाबाद, शेख सराय, अंसारी रोड आदि इलाकों पानी में डूब गए।
विज्ञापन
जरा सी बारिश से ही शहर के नाले लबालब होने लगते हैं। नालों का पानी सड़कों पर पानी बहने लगता है। नालों की सफाई के दावोें की हकीकत सामने आ जाती है। घर-दुकानों में पानी घुस जाता है। वच्छ और साफ शहरों को लेकर हुई रेटिंग में भी बुलंदशहर को सबसे निचले पायदान पर रखा गया था।
विज्ञापन
बुलंदशहर से ज्यादा साफ-सफाई तो तहसील और कस्बों की है। नगर क्षेत्र की हर गली-मोहल्ला कूड़ों से पटे हुए हैं। नाला निर्माण, सड़क निर्माण के कारण जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नाला सफाई को जारी हुआ करीब 55 लाख रुपये का बजट कागजों में ही खर्च कर दिया गया। कमीशन के खेल में नालों की सफाई हो ही नहीं पाई। आज भी शहर के सभी नाले गंदगी से पटे हुए हैं। नालों में जमा सिल्ट के कारण बारिश होते ही यह लबालब हो जाते हैं और नालों का गंदा पानी सड़कों पर होता है।
पूरी रात गुल रही पहासू की बिजली
बिजली घर में पानी भरने के कारण हुए फाल्ट के चलते पूरी रात कस्बे की बिजली गुल रही। बिजली न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण कस्बा स्थित बिजलीघर तालाब में तब्दील हो गया था।
पानी अंदर घुसने से बिजलीघर पर उपकरणों में फाल्ट हो गया, जिसके चलते शुक्रवार की रात पूरे कस्बे की बिजली गुल रही। शुक्रवार दोपहर दो बजे से लेकर पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के परेशान हो रहे।
लगातार करीब 18 घंटे की कटौती से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। वहीं घरों में पीने के पानी का संकट गहरा गया। इसे लेकर कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त रहा। लोगों ने बताया कि आए दिन फाल्ट के चलते उन्हें बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जेई चंद्रशेखर ने बताया कि बिजलीघर में फाल्ट के कारण समस्या हो गई थी।
बढ़ा गंगा का जलस्तर
नरौरा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर मीडियम फ्लड की श्रेणी में पहुंच गया है । नरौरा बैराज के तारबाबू देवेश कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में हो रही तेज बरसात के कारण गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है।
शनिवार की शाम नरौरा बैराज कुल पानी की उपलब्धता एक लाख 69 हजार 634 क्यूसेक है। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में एक लाख 57 हजार 340 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है, बैराज से निकली एलजीसी नहर में 6811 क्यूसेक एवं पीएलजीसी नहर में 5488 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।