फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In Bulandshahr man entered house and molested a woman women beat her with slippers leading to her death

चप्पलों से पीट-पीटकर हत्या: शराब पीकर विधवा के कमरे में घुसा युवक, कर दी ऐसी हरकत चीख पड़ी महिला; मनचले की मौत

Sun, 20 Apr 2025 08:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 20 Apr 2025 08:46 PM IST
सार

महिला के परिजनों का कहना है कि मृतक युवक उक्त महिला के साथ दो तीन बार छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे चुका है। करीब एक सप्ताह पहले भी युवक ने महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी।

विज्ञापन
In Bulandshahr man entered house and molested a woman women beat her with slippers leading to her death
मनचले को महिलाओं ने चप्पलों से पीट पीटकर मार डाला - फोटो : Grok AI

विस्तार

यूपी बुलंदशहर स्थित औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत युवक ने एक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर पहुंची अन्य महिलाओं ने आरोपी की चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसके बाद घर पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने युवक के शव को महिला के घर के सामने रख कर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने एक आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। हालांकि, मृतक के परिजनों की ओर से रविवार शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः ट्रॉली बैग से निकली लाश: हत्या कर खेत में फेंका, गेहूं काटने गए किसान की पड़ी नजर; इलाके में मची सनसनी

विज्ञापन

महिला के पति की हो चुकी है मौत
औरंगाबाद-जहांगीरबाद मार्ग स्थित गांव निवासी एक महिला के पति की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। शनिवार देर रात वह अपने घर पर सो रही थीं, आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक शराब के नशे में धुत होकर महिला के पास जा पहुंचा और जबरन पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ का विरोध करते हुए महिला ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे धक्का देकर घर के बाहर कर दिया। 

विज्ञापन

पीड़िता ने मचाया शोर तो पहुंचीं पड़ोसी की महिलाएं
शराबी फिर से महिला के घर जा पहुंचा और महिला के साथ गाली-गलौच कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोस की तीन चार महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और आरोपी की पकड़ कर चप्पलों से पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर शराबी युवक के पिता मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ कर अपने साथ घर ले आए। बताया गया कि पिता ने पुत्र को एक कमरे मे बंद कर दिया।

विज्ञापन

पिता ने मृतक को कर दिया था कमरे में बंद
करीब एक घंटे बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात दो बजे परिजन मृतक के शव को महिला के घर के सामने ले गए और वहीं शव को रखकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने थाना पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी औरंगाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम कराकर उचित कार्रवाई करने का हवाला देते हुए शांत किया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तड़के चार बजे पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मामले में एक अधेड़ को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तहरीर नहीं दी गई है। 

ये भी पढ़ेंः UP: शीतल ने किया सुसाइड या फिर हुई हत्या, अभी तक यह एक राज है; दो बेटी पैदा होने के बाद बढ़ा पति का अत्याचार

आरोपी पहले भी कर चुका है महिला के साथ छेड़छाड़ 
महिला के परिजनों का कहना है कि मृतक युवक उक्त महिला के साथ दो तीन बार छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे चुका है। करीब एक सप्ताह पहले भी युवक ने महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। उस दौरान लोगों उसे पकड़ लिया था, बाद में आरोपी के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया था ।

मृतक पक्ष ने अभी तक थाने में कोई तहरीर नही दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का राजफाश कर दिया जाएगा। - ऋजुल कुमार, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed