फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In Bulandshahr woman committed suicide by jumping from roof victim family said her in-laws killed for dowry

UP: शीतल ने किया सुसाइड या फिर हुई हत्या, अभी तक यह एक राज है; दो बेटी पैदा होने के बाद बढ़ा पति का अत्याचार

Sun, 20 Apr 2025 07:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, शिकारपुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, शिकारपुर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 20 Apr 2025 07:29 PM IST
सार

रघुवर सिंह ने शिकारपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री शीतल की शादी 11 दिसंबर 2020 को शिकारपुर नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था।

विज्ञापन
In Bulandshahr woman committed suicide by jumping from roof victim family said her in-laws killed for dowry
मृतक शीतल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित शिकारपुर नगर के मोहल्ला खेड़ा में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।  

विज्ञापन

दहेज के लिए बेटी को करते थे प्रताड़ित
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपुर निवासी रघुवर सिंह ने शिकारपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री शीतल की शादी 11 दिसंबर 2020 को शिकारपुर नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुराल वाले शादी में मिले सामान से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन आरोपी घर से नकदी व अन्य सामान लाने के लिए उनकी पुत्री पर दबाव बनाते थे। ऐसा न करने पर उनकी पुत्री का उत्पीड़न किया जाता था। शीतल ने कई बार इसकी शिकायत उनसे की थी। लेकिन, परिवार न बिगड़ने की वजह से उन्होंने इसकी शिकायत ससुराल वालों से नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बेटी पैदा होने पर और अधिक करने लगे क्रूरता
इस बीच उनकी बेटी को दो बेटियां पैदा हुईं। इसके बाद ससुराल वाले और अधिक प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि रविवार को उनकी बेटी शीतल की हत्या उसके पति विनोद, जेठ धर्मेन्द्र, जेठानी अंजू, सास अनीता, देवर नितिन व अरुण ने छत से नीचे धक्का देकर कर दी है। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोसटमार्टम के बाद रविवार को परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शिव ठाकुर, सीओ शिकारपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed