{"_id":"571bb3674f1c1ba06e8b60c3","slug":"in-a-month-of-32-million-diesel-use-municipal-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में 32 लाख का डीजल ‘पी’ गए पालिका के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में 32 लाख का डीजल ‘पी’ गए पालिका के वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी में पालिका के 21 वाहन 32 लाख का डीजल पी गए। पालिका की बोर्ड बैठक में यह मुद्दा जोर शोर से उठा। अधिकारियों ने अगली बैठक में इस मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन देकर सभासदों को शांत किया।
विज्ञापन
बैठक में 123 प्रस्तावों में तीन करोड़ 52 लाख के 53 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। शनिवार को बोर्ड बैठक में नामित सभासद एजाजुद्दीन ने कहा कि पालिका ने सात ट्रैक्टर,दो जेसीबी,एक माजदा, दो फोगिंग मशीन,छह जनेटर,एक सीवेज मशीन,एक डंफर,एक इंजन का जनवरी माह में डीजल का खर्च 32 लाख रूपये दिखाया गया है।
विज्ञापन
इनमें से आधे उपकरण केवल सीजन में ही चलते हैं। सभासद ने ईओ एके सिंह व चेयरपर्सन इंद्रा सैनी से डीजल खरीद की लॉग बुक बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की मांग की। एजाजुद्दीन ने आरोप लगाया कि पालिका ने घोटाला करने के लिए क्रय डीजल,सफाई, उपकरण मरम्मत खाते को एक साथ जोड़ दिया।
विज्ञापन