फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Illicit relations subdue neighboring killing

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पड़ोसी की हत्या

Wed, 15 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 15 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Illicit relations subdue neighboring killing
मर्डर - फोटो : amar ujala

विज्ञापन


अजनारा में अवैध संबंध का विरोध करने पर पड़ोसी महिला ने पति और प्रेमी के साथ मिलकर अधेड़ व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। वारदात में अधेड़ की पत्नी ने भी साथ दिया।

पुलिस ने आरोपी पत्नी की निशानदेही पर पति का शव गन्ने के खेत से बरामद कर लिया है। बेटे ने मां समेत चार लोगों को नामजद कराया है। पुलिस ने हत्या आरोपी पत्नी सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



अजनारा गांव निवासी ज्ञानप्रकाश (55) उर्फ ज्ञानी पुत्र अंगद सिंह छोटे-मोटे काम कर परिवार चलाता था। वह 11 जून की शाम से लापता था। मंगलवार सुबह उसका शव सड़ी-गली अवस्था में गांव के पास गन्ने के खेत से बरामद हुआ। इंस्पेक्टर शिकारपुर शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि गांव निवासी राजू उर्फ चटका पुत्र बिजेंद्र कुमार का ज्ञानप्रकाश के पड़ोसी रज्जू पुत्र होशियार की पत्नी लोकेंद्री से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चटका के बेसमय लोकेंद्री के घर आनेजाने पर ज्ञानप्रकाश ने विरोध जताया था। 11 जून को दोनों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी हुई तो चटका ने ज्ञानप्रकाश को जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि ज्ञानप्रकाश शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर अक्सर पत्नी देववती के साथ मारपीट करता था। देववती रोजरोज के कलह से आजिज हो चुकी थी।

इसलिए वह चटका के बहकावे में आकर पति को जान से मारने की साजिश में शामिल हो गई। 11 जून की रात आरोपी चटका, लोकेंद्री, रज्जू व देववती ने मिलकर ज्ञानप्रकाश की गला दबाकर हत्या कर दी। दो दिन तक घर न लौटने पर ज्ञानप्रकाश के बेटे राजेश ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली जाकर पिता की गुमशुदगी और चटका द्वारा दी गई धमकी के संबंध में जानकारी दी।

पुलिस ने लोकेंद्री से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि देववती व लोकेंद्री को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि चटका व रज्जू अब भी फरार हैं।

शराब ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार
शराब पीकर आए दिन मारपीट करने से ज्ञानप्रकाश की पत्नी देववती परेशान थी। शराब के सेवन ने ज्ञानी का भरा पूरा परिवार उजाड़ कर रख दिया। ज्ञानी की हत्या के आरोप में देववती भी पुलिस की गिरफ्त में है।


कोट्स
ज्ञानप्रकाश के पुत्र राजेश की तहरीर पर मृतक की पत्नी देववती, राजू उर्फ चटका, लोकेंद्री पत्नी रज्जू व रज्जू पुत्र होशियार निवासी अजनारा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी लोकेंद्री व देववती को गिरफ्तार कर लिया है।
पंकज कुमार पांडेय-एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed