फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   If you have an account in Khurja Post Office, then get it verified soon

Bulandshahar News: खुर्जा डाकघर में खुला है खाता, तो जल्द करवा ले सत्यापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा। खुर्जा मुख्य डाकघर के खाताधारकों से डाक अधीक्षक ने खातों का सत्यापन कराने की अपील की है। यहां के डाक बाबू के सस्पेंड चलने पर कार्यकाल के दौरान गड़बड़ी करने की संभावना जताई हैं। सत्यापन कराने पर किसी के खाते में लेन-देन संदिग्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डाक विभाग के अफसर भी जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन

डाक विभाग में काफी खाताधारक लेनदेन के बाद पासबुक प्रिंट नहीं करवा पाते। वहीं, कुछ खाते निष्क्रिय चलते रहते हैं। ऐसे खातों से पूर्व में कई खाताधारकों की बिना अनुमति के कर्मियों द्वारा लाखों रुपये के लेनदेन के घोटाले का मामला उजागर हो चुका है। एक माह पूर्व डाक अधीक्षक ने खालौर, धरपा चुहरपुर, कीरतपुर, बगसरा में खुले डाकखातों के सत्यापन करने की अपील की थी।
विज्ञापन

अब खुर्जा नगर के मुख्य डाकघर में डाक अधीक्षक ने बिना खाताधारकों की अनुमति के खातों से धनराशि निकाले जाने की संभावना जताई हैं। इसको लेकर डाक अधीक्षक ने खुर्जा मुख्य डाकघर से जुड़े सभी खाता धारकों से अपने-अपने खातों का जल्द से जल्द सत्यापन कराने की अपील की हैं। खाताधारक संबंधित डाकघर या किसी अन्य नजदीकी डाकघर जाकर पासबुक की एंट्री करवा लें। एंट्री कराने के यदि कोई गड़बड़ी मिले तो डाक अधीक्षक या प्रधान डाकघर पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iखुर्जा मुख्य डाकघर पर तैनात डाक बाबू सस्पेंड चल रहा हैं। संबंधित पर पूर्व में खातों से धनराशि निकालने के आरोप लग चुके हैं। डाकघर पर अन्य खातों में लेनदेन में गड़बड़ी संबंधी आशंका पर सत्यापन कराया जा रहा है। लेनदेन में यदि गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। - युवराज सिंह, डाक अधीक्षक बुलंदशहर मंडलI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed