{"_id":"5839d91f4f1c1bd24d13b478","slug":"if-the-government-will-give-interest-free-loans-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरकार बनी तो किसानों को देंगे ब्याज मुक्त कर्ज’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरकार बनी तो किसानों को देंगे ब्याज मुक्त कर्ज’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूबे में सत्ता परिवर्तन के लिए चल रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा दूसरे दिन शनिवार को खुर्जा, शिकारपुर होते हुए बुलंशहर पहुंची। केंद्रीय कृषि मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोट बंद वाली कार्रवाई से ब्लैक मनी होल्डरों को भूकंप का झटका लगा है। यूपी में सरकार बनी तो जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को कर्ज दिया जाएगा।
परिवर्तन यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को सुबह 10 बजे पॉटरी नगरी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि काले धन पर मोदी की कार्रवाई विपक्ष के लोगों को खटक रही है। पाक के सीजफायर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब सीमा पर मरने वाले जवानों के बदले पाक के जवानों को तुरंत मौत के घाट उतारने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्ता में बीजेपी के आने पर किसानों का दो हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रभारी चंद्रमोहन ने कहा कि नोटबंदी से भले विपक्ष हल्ला मचाए, लेकिन जनता भाजपा के साथ है। इससे सिर्फ कालेधन ही परेशान हैं।
विज्ञापन
शिकारपुर में श्यामलाल डिग्री कॉलेज में पूर्व विधायक अनिल शर्मा ने संजीव बालियान और यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस जनसभा में भारी संख्या में लोग पहुंचे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी में भष्ट्राचार चरम पर है। भाजपा के आते ही गुंडाराज खत्म होगा।
वहीं पुराने रजिस्ट्री ऑफिस पर पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। मनोज चौटाला ने पहासू रोड स्थित कार्यालय पर यात्रा का स्वागत किया। खुर्जा से शुरु हुई परिवर्तन यात्रा पहासू, अहमदगढ़ होेते हुए शिकारपुर पहुंची।
अहमदगढ़ में आशीष वत्स, रानीवाला चौक पर रामौतार शर्मा, सूरजभान इंटर कॉलेज पर शांतिस्वरूप शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन राजबाला सैनी, करौरा में पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, ऋषिपाल शर्मा ने पुष्प वर्षा कर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया।
बुलंदशहर में मिर्जापुर गांव में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, बाईपास नहर कालोनी पर धर्मेद्र काली, लल्ला बाबू चौराहे पर कमल कांत शर्मा, कालाआम चौराहे पर सुनील रामा और अजय गोयल ने स्वागत किया। इसके रात्रि विश्राम के लिए यात्रा कलश होटल पहुंची।
पूरी यात्रा के दौरान साथ में जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, भाजपा सांसद डा. भोला सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमर, मीडिया प्रभारी आलोक शिशौदिया, शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, आनंद चौधरी, बिपिन बंसल, नरेश सिघल, अजय त्यागी, जयप्रकाश शर्मा, बेदप्रकाश शर्मा, लता मधुर आदि मौजूद रहे।
जबकि खुर्जा में बिजेंद्र खटीक, मीनाक्षी सिंह, पीपी अरोरा, दिनेश चौधरी, हरिओम मीणा, सतीश बाल्मिकि, मनोज चौटाला समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।