{"_id":"589e010f4f1c1b905237c073","slug":"if-a-candidate-is-not-inclined-nota-button-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी पूछेेंगे, वोट डाला क्या! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मी पूछेेंगे, वोट डाला क्या!
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज सुबह अगर सफाईकर्मी आपसे पूछे की ‘बाबूजी वोट डाल दिया क्या’। ‘बहनजी क्या आप मतदान कर आईं’ या बाबूजी काम छोड़कर पहले मतदान कीजिए तो आश्चर्य न करें। प्रशासन ने इसबार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सफाईकर्मियों को भी लोगों को जागरूक करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोट डाले जाएंगे। लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रशासन सफाईकर्मियों की मदद लेगा। सफाईकर्मी आज सुबह हर घर में जाकर पूछेंगे कि मतदान किया या नहीं। यदि मतदान नहीं किया होगा तो सफाईकर्मी लोगों से पहले मतदान की अपील करेंगे।
विज्ञापन
सभी नगर पालिका-पंचायतों के ईओ को जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से इस बाबत निर्देश दिए गए हैं कि सफाईकर्मी सफाई के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मतदान की अपील करेंगे। जिला निवार्चन अधिकारी के निर्देश के बाद सभी ईओ ने सफाई निरीक्षकों और नायकों को इस बाबत निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन