{"_id":"67250972caf54120670bb06c","slug":"husband-commits-suicide-after-dispute-with-wife-over-drinking-alcohol-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-501209-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शराब पीने पर पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शराब पीने पर पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सोरला में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फंदे से लटक कर जान दे दी। छोटी दिवाली पर शराब पीने पर विवाद हुआ था।
अजीत कुमार (26) ई-रिक्शा चलाकर अपना व परिवार का पालन पोषण करते थे। बुधवार शाम को शराब पीकर घर पहुंचे तो पत्नी नाराज हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि पत्नी से झगड़े के बाद अजीत खेत पर पहुंचे और एक पेड़ पर फंदा डालकर लटक लटक गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भी मामला आत्महत्या का आया है। इस संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।