{"_id":"6af20bb9e4a644cb720a4e3d","slug":"husband-acquitted-in-case-of-instigating-woman-to-commit-suicide-bulandshahr-news-c-133-1-bul1036-170411-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में पति बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में पति बरी
विज्ञापन
बुलंदशहर। शादी के 30 साल बाद पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अदालत ने आरोपी पति को दोषमुक्त करार दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय, कोर्ट संख्या-01 शिवा नन्द ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों व गवाहों के बयानों का अवलोकन करने के बाद आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी करने का आदेश जारी किया। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ लगे आरोपों को साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी चंद्रसैन निवासी मोहल्ला सराय मुर्तजा खां बंगला, थाना खुर्जा नगर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसने अपनी बहन बाला का विवाह करीब 30 वर्ष पूर्व नरेश सैनी के साथ किया था।
आरोप था कि विवाह के बाद से ही नरेश उनकी बहन से मायके से रुपये मांगने का दबाव बनाता था और मारपीट करता था। बताया कि उन्होंंने जमीन बेचकर मकान निर्माण के लिए बहन को तीन लाख रुपये दिए थे, बावजूद उत्पीड़न जारी रहा।
विज्ञापन
2 जून 2021 की सुबह सूचना मिली कि बाला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतका के भाई की तहरीर पर थाना खुर्जा नगर में आरोपी नरेश सैनी के खिलाफ दर्ज कर विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल की थी।
सत्र परीक्षण के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि मृतका और आरोपी की शादी को 30 से 35 साल बीत चुके थे और उनके दोनों बेटे भी शादीशुदा हैं। इतने लंबे वैवाहिक जीवन के बाद दहेज की मांग का आरोप निराधार और मनगढ़ंत है। जिरह के दौरान वादी व अन्य गवाह पूर्व में कभी पुलिस या किसी सक्षम अधिकारी को शिकायत करने का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही, आत्महत्या के लिए उकसाने या किसी सक्रिय कृत्य का कोई ठोस वैज्ञानिक या दस्तावेजी प्रमाण अदालत के सामने नहीं आ सका। न्यायालय ने अपने आदेश में उच्चतम न्यायालय की विभिन्न विधिक व्यवस्थाओं का उल्लेख करते हुए कहा किया कि किसी व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी तभी ठहराया जा सकता है, जब उसका कृत्य पीड़िता को ऐसा कदम उठाने के लिए विवश कर दे। अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयानों में विरोधाभास होने पर अदालत ने आरोपी नरेश सैनी को आरोपों से बरी करने का निर्णय सुनाया।