{"_id":"591f3db54f1c1bd91af22f49","slug":"hunger-strike-in-protest-against-arbitrary-private-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में भूख हड़ताल जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में भूख हड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 20 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में भूख हड़ताल जारी
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट में निजी चिकित्सकों और स्कूलों की मनमानी के विरोध में युवाओं की भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। उन्होंने प्रशासन की शुद्धि-बुद्धि को हवन-यज्ञ किया। इसके साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अब कमिश्नर का घेराव करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
युवा समाजसेवी राहुल गुर्जर ने कहा कि जिला प्रशासन और निजी चिकित्सक व स्कूलों की मिलीभगत के खिलाफ वह भूखहड़ताल पर हैं। मगर, अभी तक किसी भी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
अखिलेश चौधरी और निशांत शुक्ला ने कहा कि किसी की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूखहड़ताल पर बैठे युवाओं की तबियत बिगड़ रही है और प्रशासन अपनी मिलीभगत का परिचय दे रहा है। इस दौरान नितिन चौधरी, मोहित, सोनू, शिव कुमार लोधी, नीरज, राकेश, प्रशंत, कमल, अमित तोमर, अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन