{"_id":"6811060955eab2efc703b394","slug":"history-sheeters-wife-raped-inside-the-house-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-133202-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से घर में घुसकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से घर में घुसकर दुष्कर्म
विज्ञापन
डिबाई। क्षेत्र के एक गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी दीवार कूदकर घर में घुसा और अवैध हथियार के दम पर दुष्कर्म किया। उनके शोर मचाने पर आरोपी दीवार कूदकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उनका पति हिस्ट्रीशीटर है और दो साल से जेल में बंद है। रविवार की रात वह अपने घर के बरामदे में सो रही थीं। जबकि जेठ, जेठानी समेत अन्य परिजन छत पर सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक दीवार कूदकर घर में घुसा और हथियार से डराते हुए उनके साथ दुष्कर्म किया।
जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी दीवार कूदकर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कान्ही उर्फ कन्हैया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 ए तथा 351( 3)के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।