{"_id":"15ea469f020ffee1ed3edda131a49d92","slug":"highway-town-all-jammed-delivery-into-ambulance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे-शहर सब जाम, एंबुलेंस में डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे-शहर सब जाम, एंबुलेंस में डिलीवरी
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने सोमवार को अफसर और नेताओं की एक नहीं सुनी। अन्नदाता के हक की खातिर जनपद की चारों सीमाओं को सील कर धरना दिया।
इस दौरान ज्यादातर प्रमुख मार्ग जाम रहे। गुलावठी में एनएच-235 पर ट्रैफिक में फंसने से गर्भवती महिला की सरकारी एंबुलेंस में ही डिलीवरी हो गई। वहीं, औरंगाबाद में सपा विधायक को अपना काफिला वापस लौटाना पड़ा।
स्याना में किसानों ने पुलिस चौकी घेर ली और सीएम का पुतला फूंका। ककोड़ में ट्रैफिक जाम में फंसने से कई स्टूडेंटस और मरीजों की हालत खराब हो गई। चक्का जाम से सबसे अधिक परेशानी मुसाफिरों को हुई।
विज्ञापन
गन्ना किसान बकाया गन्ना भुगतान, बिजली दरों में कटौती और गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर एक पखवाड़ा पूर्व किसानों ने 13 दिन तक कलक्ट्रेट में धरना दिया था।
इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे नाराज किसान सोमवार को भाकियू के बैनर तले कुदाल, फावड़ा और लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए।
स्याना में किसानों ने सराय पुलिस चौकी का घेराव कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। किसानों ने वाहनों पर लगे सपा के झंडे और सड़कों के पर लगे सपा नेताओं के होर्डिंग्स को उखाड़ दिया।
गुलावठी में शहीद तिराहे पर भाकियू ने एनएच: 235 (मेरठ-बुलंदशहर हाईवे) और सिकंदराबाद रोड पर साढ़े तीन घंटे तक ट्रैफिक रोके रखा। ट्रैफिक जाम में फंसने से गर्भवती आयशा निवासी मिट्ठेपुर ने सरकारी एंबुलेस में ही नवजात को जन्म दे दिया।
इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। किसान और पुलिस प्रशासन के अफसरों के बीच झड़पें भी हुई। उधर, ककोड़ चौराहे पर प्रदर्शन से सिकंदराबाद, बुलंदशहर, झाझर, महमदपुर मार्ग पूर्णरूप से बंद हो गया और मार्गों पर करीब चार किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।
ऐसे में राहगीरों ने वाहनों का स्टेयरिंग गांवाें की ओर टर्न कर दिया और वहां से रूट पकड़ा। बाद में किसाना ने ग्रामीण मार्ग भी बंद कर दिए।
खुर्जा में 40 मिनट तक किसान बीच रोड पर जमे रहे। वहीं, जहांगीरपुर में किसानों पीएनबी बैंक के सामने जेवर मार्ग पर जाम लगा दिया। औरंगाबाद और पूठी नसीराबाद पर भाकियू हाईवे जाम कर गन्ने की होली जलाई।