{"_id":"5915fd4d4f1c1b647f851342","slug":"highest-bulandshahr-in-the-mandal-in-wheat-purchase","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में मंडल में अव्वल बुलंदशहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में मंडल में अव्वल बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 12 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
मंडल में अव्वल बुलंदशहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गेहूं खरीद शासन के लक्ष्य के सापेक्ष बेशक अधूरी हो, लेकिन इसके बावजूद जनपद का स्थान मंडल में अव्वल और प्रदेश में चौथा है। आधे से ज्यादा गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में भी इस बार बड़ी मात्रा में गेहूं खरीद की गई है।
शासन ने जिले को गेहूं खरीद का लक्ष्य एक लाख चार हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया था। इसे बाद में घटाकर 96 हजार मीट्रिक टन कर दिया गया। शुरू में सुस्त रफ्तार से चली गेहूं खरीद ने अफसरों की सख्ती के बाद रफ्तार पकड़ ली।
विज्ञापन
सचल क्रय केंद्र शुरू से भी गेहूं खरीद में बढ़ोत्तरी हुई। अब तक जिले में करीब 52 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
गेहूं खरीद में जनपद का स्थान मंडल में अव्वल है तो वहीं प्रदेश में चौथा स्थान है। अभी करीब 20 दिन और गेहूं की खरीद की जाएगी। माना जा रहा है कि अगले 20 दिन में गेहूं खरीद को करीब 75 हजार से 80 हजार मीट्रिक टन तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गेहूं खरीद का आंकड़ा इतना बढ़ने पर अधिकारी गदगद नजर आ रहे हैं।