फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   High tension wire fell, 2 brothers killed

हाईटेंशन लाइन का तार गिरा, 2 भाइयों की मौत

Fri, 17 Jun 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 17 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
High tension wire fell, 2 brothers killed
अंकित का फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो

असाबर गांव में आम के बाग में काम कर रहे दो सगे भाइयों की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से करंट से मौत हो गई। सीओ चंद्रधर गौड़ ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार असाबर निवासी किसान गजै सिंह के पुत्र रिंकू (26) और अंकित (18) आम के बाग में काम रहे थे। गजै सिंह के अनुसार बाग से 11 हजार केवी की लाइन गुजर रही है। अचानक लाइन का तार टूटकर रिंकू के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन


तभी रिंकू का छोटा भाई अंकित मदद के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर मौत हो गई। दो भाइयों की करंट से मौत का समाचार जैसे ही गांव में पहुंचा तो पूरा गांव घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के पिता गजै सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। तहसीलदार भान सिंह ने मौका मुआयना कर परिजनों को नियमानुसार सरकारी मदद का भरोसा दिलाया। बताया जाता है कि रिंकू ने आम का बाग ठेके पर लिया हुआ था और अंकित उसकी मदद के लिए बाग में जाता था।

रिंकू के एक बेटी प्राची (5) एवं दो बेटे सूर्या (6) एवं शुभांशु (2) हैं। तथा मृतक अंकित अविवाहित है तथा 11वीं कक्षा का छात्र था।

विद्युत निगम के खिलाफ रोष जताया
ग्रामीणों ने हादसे के लिए विद्युत निगम की लापरवाही को जिम्मेदार मानते हुए रोष जताया। मृतक के चाचा अशोक, देवेंद्र, दादा मोमराज, गजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, दलवीर सिंह, बलराज सिंह, ऋषिपाल आदि का कहना था कि 11 हजार केवी की लाइन पर जर्जर तार वर्षों से नहीं बदले गए हैं। तार अक्सर टूटते रहते हैं।

इस ओर विद्युत विभाग के अधिकारियों का भी कई बार ध्यान दिलाया गया है, परंतु तार नहीं बदले गए। ग्रामीण , ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदकर सैदपुर रोड जाम करने के लिए पहुंच गए, लेकिन मृतकों के पिता एवं कुछ अन्य लोगों के समझाने पर उन्होंने जाम नहीं लगाया।

पॉवर कॉरपोरेशन के एसडीओ प्रदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि असाबर स्याना क्षेत्र के एसडीओ के अंतर्गत आता है। इस हादसे के कारणों की मुझे जानकारी नहीं है।

करंट से एक की मौत, दो झुलसे
गांव बगराई में बोरिंग का पाइप हाईटेंशन लाइन में टच होने से तीन लोग झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों की ओर से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बगराई गांव में आकाश (25) पुत्र इंद्रपाल के घर पर बोरिंग का काम चल रहा था। गांव के ही जसुआ, कान्हा और आकाश बोरिंग का पाइप ऊपर की तरफ खींच रहे थे।


इसी दौरान ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन में लोहे का पाइप टच हो गया। पाइप में करंट दौड़ने से तीनों युवक झुलस गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग तीनों युवकों को नगर स्थित कैलाश अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed