{"_id":"570e842e4f1c1b625c4a6adb","slug":"high-tension-line-on-the-side-of-farmers-hard","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मेहनत पर भारी हाइटेंशन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मेहनत पर भारी हाइटेंशन लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद डडुआ में आग लगने से खेतों में खड़ी गेहूं की लगभग 150 बीघा फसल जल गई। किसानों ने ट्रैक्टर से बाहरी खेतों को जोतकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों में धुंआ उठता देख ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दमकल गाड़ी बुलाने के लिए फोन किया।
विज्ञापन
साथ ही अपने ट्रैक्टर से बाहरी खेतों की जुताई शुरू कर दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक गांव निवासी प्रेमसिंह, नेत्रपाल, खानचन्द, मोहनलाल, रामकिशन, कमलिया, धर्मपाल, छेदालाल शर्मा, करूटी, श्रीपाल, गजेंद्र, राकेश, सोनू, भूरा आदि की लगभग 150 बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एसडीएम वैभव शर्म ने बताया कि प्रभावित किसानोंें को उनके नुकसान का यथासंभव मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से तीन किसानों की करीब 16 बीघे गेहूं और गन्ने की फसल राख हो गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। अगौता थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी किसान जगवीर सिंह के गन्ने खेत के ऊपर से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है। मंगलवार की शाम को तेज हवा के चलने से बिजली की लाइन आपस में भिड़ गई।
विज्ञापन
चिंगारी से किसान के गन्ने के खेत में आग लग गई। आसपास के खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग ने पड़ोसी किसान दुष्यंत के गेहूं के खेत में फैल गई। दोनों किसानों की करीब 6 बीघा गन्ने और गेहूं की फसल जल चुकी है। वहीं बीबीनगर के ग्राम चित्सौना निवासी किसान धर्मवीर सिंह पुत्र ताराचंद के खेत में बुधवार दोपहर एचटी लाइन का तार खेत में गिर गया। विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई।