{"_id":"5740962b4f1c1b0014ac77bf","slug":"hemant-kumar-top-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना के हेमंत ने हापुड़ में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याना के हेमंत ने हापुड़ में किया टॉप
अमर उजाला ब्यूरो, गढ़
Updated Sat, 21 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी में सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद बीआर मॉर्डन स्कूल में जश्न मनाते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 97 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप करने वाले डीएम पब्लिक स्कूल गढ़ के हेमंत कुमार स्याना के व्यापारी नरेंद्र कुमार का बेटा है। हेमंत ने बताया कि उसे यह उपलब्धि दिन-रात करीब 14 घंटे की पढ़ाई के बाद हासिल की है।
विज्ञापन
फिल्म और खेलों में उसकी कोई खास रुचि नहीं है। उसे पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं वाली पृष्ठभूमि से जुड़े टीवी सीरियल देखने का शौक है। इस कामयाबी में उसकी मां आदेश देवी और पिता नरेंद्र कुमार का मुख्य हाथ है। हेमंत का कहना है कि वह डीयू से बीएससी पास कर गणित विषय में प्रोफेसर बनना चाहता है।
विज्ञापन
आईएएस का सपना देखते हैं लक्ष्मीनारायणः स्याना के व्यापारी चमन सिंह के बेटे लक्ष्मीनारायण 96 फीसदी अंकों के साथ जनपद हापुड़ में दूसरे स्थान पर रहे। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और डीएम स्कूल के शिक्षकों को दिया है। उसका कहना है कि वह आगे की पढ़ाई जारी रख आईएएस बनना चाहता है।
विज्ञापन