{"_id":"571524604f1c1b29648b468c","slug":"heavy-road-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो एंट्री में दी ट्रकों को एंट्री, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो एंट्री में दी ट्रकों को एंट्री, लगा जाम
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर जाम
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो एंट्री में ट्रकों की एंट्री ने राहगीरों की मुसीबत बढ़ा दी। भारी वाहनों के आवागमन के कारण स्याना अड्डे से लेकर मोतीबाग तक दो किमी लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी में लोग फंसे रहे। पुलिस ने स्याना अड्डे से ट्रैफिक को डायवर्ट कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
स्याना अड्डे से मोतीबाग तक सुबह करीब 10.30 बजे भीषण जाम लग गया। काली नदी के दोनों पुलों पर वाहन फंसे रहे। दरअसल, सोमवार को स्याना अड्डे की तरफ से नगर में नो एंट्री के दौरान ट्रकों को एंट्री दे दी गई। इन ट्रकों से बूरा बाजार स्थित गोदामों पर माल उतारा गया। इसके कारण शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन
जाम में फंसे राहगीरों का आरोप था कि थोड़े से लाभ के लिए पुलिस वाले अक्सर भारी वाहनों को नो एंट्री के दौरान भी एंट्री दे देते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। करीब दो घंटे बाद सक्रिय हुई पुलिस ने स्याना अड्डे से शहर के अंदर के लिए ट्रैफिक को वाया बाईपास डायवर्ट किया।
विज्ञापन