{"_id":"667c47bddbf4336ac506e80a","slug":"heavy-rain-in-bugrasi-unchagaon-and-aurangabad-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-117815-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुगरासी, ऊंचागांव और औरंगाबाद में हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुगरासी, ऊंचागांव और औरंगाबाद में हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बारिश के बाद हुआ जल भराव। संवाद
बुलंदशहर/बुगरासी/ऊंचागांव/औरंगाबाद। पिछले दो दिनों से जिले में जहां-तहां बारिश हो रही है। बुधवार को बुगरासी, ऊंचागांव और औरंगाबाद क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इससे जहां जलभराव की समस्या आ गई। वहीं, लोगों को उमस से राहत मिली। जबकि जिले के अन्य हिस्सों में अभी तक बारिश न होने के कारण उमस से निजात नहीं मिल रही। मौसम वैज्ञानिक अभी भी बारिश की संभावना जता रहे हैं।
इस बार मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले दिनों भीषण गर्मी और लू के बाद उमस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। जबकि अब पिछले कई दिन से बादल छाने के साथ धूप-छांव जैसा मौसम बना हुआ है। इस बीच मानसून की बारिश का सिलसिला भी जारी है। जिले में जहां-तहां बारिश होने से तापमान कम होकर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर है। आर्द्रता बढ़कर 67 फीसदी हो गई, जबकि हवा की गति छह से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जहां पर बारिश हो गई है वहां के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। बारिश होने से बागमान किसान भी खुश हो गए। अब आम सही तरीके से पकेगा तो उसका भाव भी अच्छा मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार मानसून की बारिश लगातार होने की संभावना है। उमस से जल्द राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान कम होकर 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बारिश होने पर गांव के रास्तों पर करीब एक से लेकर दो फीट तक पानी भर गया। इससें ग्रामीणों के घरो में भी पानी घुस गया है। घरों से ग्रामीणों का निकलना दूभर हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी निकासी के उचित प्रबंध नहीं किए गए। इससे निजात दिलाने के लिए प्रधान से लेकर जिला प्रशासन तक शिकातय की गई। उनकी चेतावनी है कि जल्द ही समस्या से निजात नहीं मिली तो ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। औरंगाबाद में हुई बारिश से नगर पंचायत के नालों की हुई सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। सदर बाजार में नालों की सफाई नहीं होने पर कई दुकानों तक नाले का गंदा पानी भर गया। जहांगीराबाद मोड़ चौराहा, जहांगीराबाद रोड और स्याना रोड पर नालों की सफाई होने के बाद भी नाले का पानी दुकानों तक पहुंच गया। कसाईबाड़ा, जामा मस्जिद के पीछे, नई बस्ती, गुली, अजीजाबाद, स्याना सिकंदरा, भावसी रोड की गलियों में पानी जमा हो गया और घरों के अंदर तक जा पहुंचा। बुगरासी में हुई झमाझम बारिश ने न केवल लोगों को ठंडक पहुंचाई, बल्कि खेतों में खड़ी फसलों को भी संजीवनी मिली है। गोपाल सोनी, जगदीश राणा, वकार खान, राशिद खान आदि का कहना है कि बारिश से आम के फल और भी रसीले और मीठे हो जाएंगे। आम की गुणवत्ता में सुधार होगा और बाजार में बेहतर दाम मिल सकेंगे।