फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heavy rain caused waterlogging from city to countryside

Bulandshahar News: झमाझम बारिश से नगर से लेकर देहात तक हुआ जलभराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain caused waterlogging from city to countryside
बुलंदशहर। जिले में लगातार रुक-रुक कर बारिश जारी है। शुक्रवार को 68 एमएम हुई झमाझम बारिश से नगर से लेकर देहात तक जलभराव हो गया। इससे जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर पालिका के पानी निकासी के दावों की भी पोल खुलकर सामने आ गई। अभी भी बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले दिनों से लगातार बारिश के चलते शुक्रवार सुबह चोला व अनूपशहर समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इसके बाद जहां-तहां बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही बादल मंडराने लगे। इस बीच धूप भी निकली। वहीं, दोपहर बाद एक बार फिर बादल मंडराने लगे और नगर से लेकर देहात तक झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे बाजार और मोहल्लों की गलियां पानी से लबालब हो गईं। सबसे अधिक परेशानी कालाआम, कलक्ट्रेट, मोहल्ला साठा, अंसारी रोड बाजार, बूरा बाजार अस्पताल रोड, टीचर कॉलोनी और अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र के मोहल्लों में जलभराव से लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी हुई। बाजार में जलभराव होने के कारण ग्राहक नहीं पहुंच सके। जलभराव के चलते वाहन चालकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अहार, ऊंचागांव, स्याना, अनूपशहर समेत जिले के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश हुई। जहां कई जगह जलभराव का लोगों को सामना करना पड़ा। ऐसे में वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं दिए और वाहन हिचकोले खाते रहे। साथ ही बाजारों में चहल-पहल कम हो गई। शाम के समय नौकरी पेशा वाले भी देरी से घर पहुंचे। दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि अभी बारिश लगातार जारी रहेगी। शुक्रवार को हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 81 फीसदी और हवा की गति छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

-
सड़क पर जलभराव, लोगों को परेशानी
जहांगीराबाद। बारिश के बाद नगर की सड़कों पर आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़कों पर जलभराव हो गया है। ऐसे में राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के आहार बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के सामने जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। हल्की बरसात से ही यहां जलभराव होना शुरू हो जाता है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आस पास स्कूल व सीएचसी होने के कारण आवागमन ज्यादा रहता है। विद्यार्थियों से लेकर कार्यालय और अन्य जरूरी कार्यों से निकले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सूचना के बाद स्थानीय पालिका प्रशासन की टीम ने टैंकर भेजकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed