फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heavy rain and strong winds caused the wheat crop to fall at many places

Bulandshahar News: तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी से जगह-जगह गिरी गेहूं की फसल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain and strong winds caused the wheat crop to fall at many places
औरंगाबाद क्षेत्र में इस तरह से गिरी गेहूं की फसल। संवाद
बुलंदशहर। आसमान में गरज और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इससे गेहूं की फसल में नुकसान है। कई जगह पर गेहूं फसल गिर गई है। कुछ स्थानों पर सरसों की फसल कटी पड़ी है, जो गीली हो गई। आलू की खुदाई का काम भी प्रभावित हो गया है। आम के बौर पर भी असर पड़ा है। हालांकि कृषि अधिकारियों का कहना है कि अभी इससे फसलों में कोई खास नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से हल्के बादलों के बीच बुधवार देर रात से ही एकाएक मौसम बदल गया। आसमान में बिजली की चमक के साथ बूंदाबांदी होने लगी और हवा भी चलने लगी। बृहस्पतिवार पूरा दिन बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी रही। इससे आमजन को भी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मौसम को देख किसान आसमान की ओर ताकते रहे। इससे जहां मौसम में ठंडक हो गई तो वहीं फसलों को भी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल जगह-जगह पूरी जमीन पर गिर गई। इसके अलावा जो सरसों कटी हुई है उसमें पानी भरने से नुकसान हो गया और खड़ी फसल गिरने से उत्पादन में अंतर आएगा।
विज्ञापन

गेहूं, सरसों व आलू की फसल को लेकर किसान चिंतित है। किसान रविंद्र और मुनेश ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल पकवार पर है।सरसों की फसल की कटाई चल रही है और बड़ी मात्रा में कटी हुई फसल खेतों में ही पड़ी हुई है। तेज हवा के बीच गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इनके अलावा आम के बौर पर असर पड़ा तो बागवानी में भी नुकसान हुआ है। कई जगह पर आलू की खुदाई चल रही है। हालांकि गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि सरसों की फसल काफी कट चुकी है। खेत में पानी भरा होता तो ज्यादा नुकसान की संभावना रहती, लेकिन सरसों के खेत में पानी नहीं था। गेहूं की फसल को थोड़ा बहुत नुकसान की संभावना है। सर्वे कराकर जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच तापमान में भी गिरावट आ गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान कम होकर 26 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 61 फीसदी और हवा की दिन में 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। वहीं, बुधवार रात के समय हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष और मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना लगातार बन रही है। अभी तक करीब चार एमएम बारिश हुई है। यदि इससे ज्यादा बारिश होती है तो इससे गेहूं, सरसों व आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed