{"_id":"4bd9cce54687117a1f0b1624827a796c","slug":"heavily-drunken-policemen-create-rampage-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टल्ली सिपाही ने मचाया उत्पात, सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टल्ली सिपाही ने मचाया उत्पात, सस्पेंड
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
जनपद में एसएसपी की चेतावनी के बाद भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार रात पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान शराब पीकर एक कांस्टेबल ने जमकर उत्पात मचाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई और उसे हवालात में डाल दिया। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल विपिन कुमार क्वार्टर गार्द में तैनात था।
सोमवार रात ड्यूटी पर होने के बावजूद उसने शराब पी ली। नशा होने पर पुलिस लाइन में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों और राह चलते लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विपिन ने उनसे भी अभद्रता की। पुलिसकर्मी उसे जीप में डालकर कोतवाली पहुंच गए। उत्पात मचाने पर विपिन को हवालात में डाल दिया।
मामले की सूचना एसएसपी को दी। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने कार्रवाई करते हुए विपिन को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने कहा कि जिले में यदि कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिला तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।