फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Health workers will be insured for 50 lakhs

स्वास्थ्य कर्मियों का होगा 50 लाख का बीमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Health workers will be insured for 50 lakhs
स्वास्थ्य कर्मियों का होगा 50 लाख का बीमा
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से जंग लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मी की अगर मौत हो जाती है तो उसके परिवार को शासन की ओर से 50 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी जाएगी। शासन के निर्देश पर चिकित्सा विभाग के सचिव द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह राशि न केवल चिकित्सकों को मिलेगी बल्कि आशा कार्यकर्ता और एंबुलेंस चालक समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी दी जाएगी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत कोरोना की लड़ाई में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 50 लाख का बीमा योजना लागू की गई है। इस संबंध में उप्र चिकित्सा विभाग के सचिव वी. हेकाली झिझोमी ने प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य अफसरों को जारी किए गए पत्र के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों को बीमा योजना के लाभ के लिए दावा प्रपत्र देना होगा। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत स्वास्थ्य कर्मियों से दावा प्रपत्र लेकर मुख्यालय भेज दिया जाएगा। बीमा के लिए जो भी गाइड लाइन होगी उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed