फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Health deteriorates after Holi, patients flock to the fair

Bulandshahar News: होली के बाद बिगड़ी सेहत, मेले में उमड़े मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Health deteriorates after Holi, patients flock to the fair
अहमदगढ़ पीएचसी पर आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते फार्मासिस्ट। संवाद
बुलंदशहर/अहमदगढ़। जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम में हुए बदलाव और त्योहार पर गलत खानपान के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमारी की चपेट में आए। करीब 3500 मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें उल्टी-दस्त, पेट दर्द, त्वचा रोग, आंखों में जलन के अलावा सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार के करीब 1500 मरीज शामिल रहे। अहमदगढ़ में फार्मासिस्ट ने मरीजों को परामर्श दिया।
विज्ञापन

मौसम बदलने व होली के त्योहार पर पकवान खाने से बढ़ रही बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने रविवार को आयोजित हुए आरोग्य मेले में पहुंच सुविधा का लाभ लिया।
अहमदगढ़ पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट संदीप शर्मा मरीजों को परामर्श देते मिले। जानकारी के अनुसार केंद्र पर वर्षों से चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ऐसे में मरीजों को फार्मासिस्ट पर निर्भर रहना पड़ता है। कमल ने बताया कि बेटे के पेट में दर्द रहने पर दिखाने आया हूं।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट ने बताया कि सात बच्चों समेत 32 मरीजों को परामर्श दिया। इनमें बुखार के 11, खांसी-जुकाम के आठ, त्वचा के पांच व आठ अन्य बीमारी के रहे। इस दौरान एलटी अजय कुमार व स्टाफ नर्स सोनम शर्मा मौजूद रहे। नगर के सरायधारी, शास्त्री नगर, गिरधारी नगर, देवीपुरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों को चिकित्सकों ने परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed