फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   headmaster locked the student in the room and beat him

Bulandshahar News: प्रधानाध्यापक ने पांचवीं के छात्र को कमरे में बंद करके पीटा, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
headmaster locked the student in the room and beat him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरंगाबाद। लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के गांव इस्माइला के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कक्षा पांचवीं के छात्र की कमरे में बंद कर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित छात्र की बहन के विरोध करने पर प्रधानाध्यापक ने उसे भी नहीं बख्शा और उसकी भी पिटाई कर डाली। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई से साफ इंकार किया है।
गांव इस्माइला निवासी रिजवान पुत्र राजू गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता है। बताया जाता है कि छात्र रिजवान से रंगोली बनाने वाला कलर जमीन पर गिर पड़ा था। छात्र ने समेटकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया। जब इस बात का पता प्रधानाध्यापक को चला तो वे आग बबूला हो गए और रिजवान को मौके पर बुला लिया। रिजवान का आरोप है कि प्रधानाध्यापक राजपाल उसे एक कमरे तक पीटते हुए ले गए और वहा कमरे में बंद करके उसकी पिटाई कर डाली। जब इस बात का पीड़ित छात्र की बहन को पता चला तो वो प्रधानाध्यापक के पास पहुंची और उन्हें पिटाई से रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि छात्रा की चोटी पकड़कर उसकी भी पिटाई कर दी। दोनों भाई/बहन रोते हुए घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर बच्चों की दादी विद्यालय पहुंची और प्रधानाध्यापक से शिकायत की तो उल्टा प्रधानाध्यापक ने उन्हें धमका दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हम मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। अनजाने में गुरु ने शिष्य की पिटाई की है। उधर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजपाल ने बताया की मामले में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से साफ इंकार किया है। मामले की जांच की जा रही है। इससे बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed