फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr wins award at state-level conference on neonatal care.

Bulandshahar News: नवजात चिकित्सा पर राज्य स्तरीय सम्मेलन में बुलंदशहर ने जीता पुरस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr wins award at state-level conference on neonatal care.
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत : मेडिकल कॉलेज
बुलंदशहर। अलीगढ़ में नवजात शिशु चिकित्सा को लेकर इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) अलीगढ़ शाखा ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन नियो कॉन-26 का आयोजन किया। इसमें मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक्स विभाग ने प्रतिभाग कर पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम व क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को प्रतिभाग करने वाली टीम को प्राचार्य ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि नियो कॉन-26 में नवजातों के दिमाग, हार्ट और लंग्स से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज के साथ सांस लेने में परेशानी वाले बच्चों के लिए नॉन-इवेसिव वेंटिलेशन आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिससे गंभीर नवजात को समय पर उपचार मिलने पर रेफर से बचाया जा सके। सम्मेलन में पीडियाट्रिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा ठाकुर व डॉ. बिजेंद्र सिंह ने प्रतिभाग कर पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम व क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार डॉ. के. वेमानंद कुमार और क्विज प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार डॉ. मनीषा वर्मा व डॉ. के. वेमानंद कुमार ने प्राप्त किया। टीम के लौटने पर कार्यालय में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed