{"_id":"5914a64b4f1c1b1522850e44","slug":"havoc-on-the-honorarium","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास दरकिनार मानदेय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दरकिनार मानदेय पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 11 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
सभासदों को शांत करते मजिस्ट्रेट इंद्रनंदनसेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। हंगामे के चलते 133 में से एक भी प्रस्ताव पास नहीं हो सका। विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रस्तावित बजट को पास करने के लिए पालिका द्वारा 10 दिनों के अंतराल में यह दूसरी बोर्ड बैठक थी। बोर्ड बैठक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संपन्न हुई।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। हालांकि खुर्जा में हंगामे के बीच भी नगर पालिका की बोर्ड बैठक में करोड़ों रुपये का प्रस्ताव पास हो गया। चर्चा के दौरान कई मुद्दों पर सभासदों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। बैठक में 31 प्रस्तावों में 25 स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने पिछली दो बोर्ड बैठकों का मानदेय नहीं देने पर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान सभासदों और चेयरपर्सन इंद्रसैनी में कई बार नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
सभासदों के हंगामे के चलते बोर्ड की कार्रवाई की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए तहसीलदार इंद्र नंदनसेन ने कार्रवाई को शांतिपूर्ण संपन्न कराने का आग्रह किया। सभासदों ने सालों से बंद पड़ी लाइब्रेरी पर हर माह खर्च होने वाले करीब 80 हजार रुपये पर भी आपत्ति जताई।
उधर, खुर्जा में नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए 2.5 लाख, नगर की सफाई के लिए 66 लाख के उपकरण क्रय करने के प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान वार्ड नंबर 15 के सभासद आकाश ने प्रस्ताव संख्या 7 के अनुसार सफाई के लिए खरीदे गए उपकरणों को अनुमानित व्यय से ज्यादे बताते हुए विरोध जताया।
इसके अलावा गृहकर-स्वकर प्रणाली को लेकर भी सभासदों ने विरोध करते अगले बोर्ड बैठक के लिए टाल दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विजेन्द्र सिंह खटीक, सासंद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश, ईओ वैभव शर्मा आदि रहे।