{"_id":"6501ecf0675f52279303ede4","slug":"hapur-syana-road-blocked-for-two-hours-by-keeping-the-dead-body-of-a-child-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-4206-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हापुड़-स्याना मार्ग पर बच्चे का शव रखकर दो घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हापुड़-स्याना मार्ग पर बच्चे का शव रखकर दो घंटे लगाया जाम
विज्ञापन
बीबीनगर। गांव सालाबाद धुमेड़ा में चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह हापुड़-स्याना मार्ग पर बच्चे का शव रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। एसडीएम और सीओ स्याना के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंपकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सालाबाद धुमेड़ा निवासी शिवकुमार सिंह का बेटा कार्तिक (5) गत रविवार को सड़क के किनारे खड़ा था। हापुड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बच्चे को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद कार सवार ने ही बच्चे को कार से बीबीनगर के एक अस्पताल में ले गया, जिसके बाद आरोपी कार सवार बहाना बनाकर वहां से भाग गया। निजी अस्पताल से बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां, बुधवार सुबह उसकी (कार्तिक की) उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने हापुड़-स्याना मार्ग पर बुधवार सुबह बच्चे का शव रखकर लगभग दो घंटे (9:30 से 11:30 बजे तक) जाम लगा दिया। ग्रामीण आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी और बच्चे के परिजनों को आर्थिक सहायता मिलने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने गांव में चार चिन्हित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की भी मांग की।
सूचना पर एसडीएम स्याना प्रियंका गोयल, सीओ स्याना भास्कर कुमार मिश्रा तहसीलदार स्याना चंद्रप्रकाश पांडे ग्रामीणों के बीच पहुंचे। एसडीएम स्याना प्रियंका गोयल ने एक सप्ताह के अंदर गांव में स्पीड ब्रेकर लगवाने, आरोपी कार चालक की जल्द गिरफ्तारी करने व बच्चे के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शव पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे के पिता शिवकुमार ने कार का रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
बच्चे को टक्कर मारने वाली कार पर हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले का रजिस्ट्रेशन नंबर है। पुलिस गाड़ी चालक और कार की तलाश में लगी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -भास्कर मिश्रा, सीओ स्याना।