फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Happiness returned to the homes of 29 families under Operation Khoj

Bulandshahar News: आपरेशन खोज के तहत 29 परिवारों के घर में लौटीं खुशियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Happiness returned to the homes of 29 families under Operation Khoj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
जनपद के सिटी सर्किल में तैनात आईपीएस एएसपी, सीओ सिटी अनुकृति शर्मा ने गत दो वर्षों में उनके थाना क्षेत्रों से लापता हुई किशोरियों की तलाश में आपरेशन खोज अभियान चलाया। करीब दो माह के इस अभियान के दौरान उन्होंने 29 बच्चियों को बरामद किया है। जिससे उनके परिवारों में खुशी लौट आई है। साथ ही यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। ये अभियान नगर कोतवाली, देहात कोतवाली, औरंगाबाद व अहार थाना क्षेत्रों में चलाया गया।
एएसपी की अगुवाई में इन सभी थानों पर टीम बनाई गईं। इस टीम में साइबर सेल, स्वॉट और संबंधित चार थानों के उप निरीक्षकों को शामिल किया गया। टीम का नेतृत्व एएसपी अनुकृति शर्मा ने किया। टीम ने ऐसी किशोरियों, युवतियों और महिलाओं की फाइल एकत्र की जो पिछले डेढ़-दो वर्षों से लापता थी। साइबर सेल ने परिजनों के बताए गए आरोपियों और किशोरियों के मोबाइल नंबर मुहैया कराए। इन्हें ट्रेस किया गया, हालांकि इनमें से अधिकांश ट्रेस नहीं हो पाए। इसके बाद साइबर सेल ने इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाले। इसमें इंस्टाग्राम ने अहम भूमिका निभाई। महिला पुलिस कर्मियों ने किशोरियों को इंस्टाग्राम पर ही बातचीत शुरू की और एक सप्ताह बाद ही परिणाम सामने आने लगे। कुछ किशोरियों ने घर लौटने की इच्छा जाहिर की तो उनकी लोकेशन पुलिस को मिल गई। एक किशोरी को असम, एक को कलकत्ता, दो को दिल्ली से, एक को मेरठ, दो को गौतमबुद्धनगर, दो को गाजियाबाद, दो को हरियाणा व अन्य को बुलंदशहर के ही विभिन्न क्षेत्रों से बरामद किया गया है।
विज्ञापन


इंस्टा पर दो बच्चियों से बात कर दर्ज कराए बयान
एएसपी ने दो युवतियों की तलाश में विशेष अभियान चलाया। उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। जिसके बाद एएसपी ने इंस्टाग्राम पर एक फेक आईडी बनाकर उक्त दोनों युवतियों से संपर्क किया। करीब एक माह तक उन्होंने उनसे बात कीं और फिर मिलने की इच्छा जाहिर की। मुलाकात होने पर एएसपी ने उन्हें समझाया। लेकिन, वह घर लौटने को राजी नहीं हुईं। जिसके बाद उनके न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पिता ने खुद ही बेच दी बच्ची, दर्ज कराई थी गुमशुदगी
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी को टीम ने हरियाणा से बरामद किया। उसके पिता ने नगर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशोरी की बरामदगी होने पर जानकारी मिली कि किशोरी को उसके पिता ने ही 20 हजार रुपये के लालच में बेच दिया था। पुलिस ने किशोरी को आरोपियों से मुक्त कराकर आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।


एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि आपरेशन खोज अभियान नगर, देहात, औरंगाबाद व अगौता थाना क्षेत्रों से लापता किशोरी व युवतियों की तलाश में चलाया गया। इस दौरान कुल 29 किशोरी व युवतियों को बरामद कर लिया गया है। यह आपरेशन आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed