फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hanuman burnt Lanka Ravana broken ego

लंका जला हनुमान ने तोड़ा रावण का अहंकार

Mon, 10 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 10 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hanuman burnt Lanka Ravana broken ego
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शहर, नगर और कस्बों की रामलीलाओं में बृहस्पतिवार को लंका दहन, कुंभकरण वध, हनुमान का संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग का मंचन किया गया। इस दौरान लगे मेले में लोगों ने झूले आदि का लुत्फ उठाया। शिकारपुर में हनुमान-सीता संवाद और लंका दहन का मंचन किया गया। 

खुर्जा में कुंभकरण वध का मंचन किया गया। प्रधान दीपक गर्ग, चंद्रपाल साहनी, नवीन कुमार, अजय सिंहानिया, अरुण कुमार का सहयोग रहा। वहीं गुलावठी में सुग्रीव एवं बाली संवाद तथा राम द्वारा बाली वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला द्वारा कवि डॉ.अर्जुन सिंह सिसौदिया को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


व्यवस्था में रमेश चंद जैन, अनिल सिंहल, अशोक कंसल आदि सक्रिय रहे। डिबाई में  लक्षमण के शक्ति लगना, हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग का मंचन किया गया। श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष डा. एससी. सिंह, राहुल गर्ग, हरी ओम दूवे, एंकर महेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बुगरासी में रामलीला मंचन में लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। सिकंदराबाद में सूर्पणखा की नाक काटने का मंचन किया गया। मंच संचालन अरविंद दीक्षित ने किया। मनोज जैन बंटी, त्रिलोकचंद गर्ग,पंडित सचिन शर्मा, संजीव गोयल, राकेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।

वहीं  औरंगाबाद में विभीषण शरणागति, रामेश्वरम स्थापना, अंगद रावण संवाद तक की लीला का मंचन किया गया।  रामलीला में चेतन सिंघल, प्रदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, उमेश सिंघल, दीनू अग्रवाल, पुनीत सिंघल आदि का सहयोग रहा।

पर्वाना में विभीषण का भगवान श्रीराम की शरण में जाना और वानरों द्वारा समुद्र पर पुल बनाकर लंका पर आक्रमण की तैयारी तक की लीला का मनोहारी मंचन किया। रामलीला में दलीप सिंह माहुर, दिनेश पाठक, विजय माहुर, नंदलाल पाठक, श्यौराज सिंह, महेन्द्र गौतम, मोनू गोयल आदि का सहयोग रहा।


स्याना में रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय कश्यप, महामंत्री संजू पंडित, खेमचंद शर्मा, गनेशी अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल ने व्यवस्था बनाई।
जहांगीराबाद में अंगद-रावण संवाद का मंचन हुआ।

इस दौरान कमेटी अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, राजीव खदाना, रामहरि गोयल, गोपाल शास्त्री, अशोक गिरी दिनेश गोयल, ओमी लोधी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed