फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Handicapped woman dies

गरीबी से हार गई दिव्यांग की जिंदगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Handicapped woman dies
गरीबी से हार गई दिव्यांग की जिंदगी
विज्ञापन

चोला। गरीबी ने एक हंसते खेलते परिवार की खुशियों में ग्रहण लगा दिया। पैसे की व्यवस्था नहीं होने के कारण इलाज के अभाव में मकान के मलबे में दबने से घायल हुई दिव्यांग महिला ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने मृतका के परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। सूचना पर पुलिस के अलावा हल्का लेखपाल, कानूनगो ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।

बता दें कि ग्राम अलियाबाद निवासी दिव्यांग मेघश्याम पुत्र सुखपाल अपनी दिव्यांग पत्नी संजना व दो बच्चों के साथ जर्जर मकान में रह रहे थे। परिवार के पालन पोषण को वह ठेके पर जमीन लेकर मजदूरों से खेती कराता था। गरीबी के चलते दिव्यांग दंपती मकान का पुनर्निर्माण नहीं करा पा रहा था। मकान के जर्जर होने के कारण वह अपने दोनों बच्चों को सोने के लिए बड़े भाई के मकान में भेज देते थे। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक मकान भरभराकर गिर गया था। मकान में सो रहा दिव्यांग दंपती मलबे में दब गया था। मकान गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दंपती को मलबे से निकाला था। संजना की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था। बताया गया कि उपचार के लिए पैसे नहीं होने के कारण परिजन रविवार को उसे घर पर ले आए थे। हालत गंभीर होने और इलाज के अभाव में सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। संजना की मौत की सूचना से ग्रामीणों में शोक व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस व तहसील कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दंपती को ग्राम आवास योजना के तहत कोई सहायता नहीं दिलाने का आरोप लगाया और पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजी जाएगी। - रविंद्र कुमार, कानूनगो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed