{"_id":"6a9f07ad2269a98f4b08a519","slug":"bull-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-164790-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: महिला की मौत मामले को लेकर शासन ने लिया संज्ञान, ओटी सील, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: महिला की मौत मामले को लेकर शासन ने लिया संज्ञान, ओटी सील, नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट बिना पंजीकरण संचालित हो रहे प्रगति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सोमवार को विभाग ने ओटी सील कर नोटिस जारी किया। यह कार्रवाई शासन के मामला संज्ञान में लेने पर की गई। वहीं, दूसरी ओर मृतका के परिवार ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है।
चोला क्षेत्र के गांव कौराली निवासी शमी आलम की 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान की शुक्रवार को सामान्य डिलीवरी के बाद उपचार में लापरवाही से शनिवार सुबह मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ ने मौत की सूचना परिजनों से छिपाकर उसे गुपचुप तरीके से डिस्चार्ज कर अस्पताल से बाहर कर दिया था। घर ले जाने के दौरान परिजनों को मृत होने की जानकारी लगी और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ विरोध जताया। हालांकि स्टाफ उससे पूर्व भाग खड़ा हुआ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, विभाग की जांच में अस्पताल अपंजीकृत निकला। इस लापरवाही को अमर उजाला ने संज्ञान में लेकर रविवार के अंक में मृत महिला को स्वस्थ बता कर दिया डिस्चार्ज, हंगामा... शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे शासन ने संज्ञान में लेकर सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट मांगी है। शासन से रिपोर्ट मांगे जाने पर सोमवार दोपहर को विभाग की दो सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन कक्ष को सील कर महिला के इलाज संबंधी व अस्पताल संचालन संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विभागीय अफसरों का कहना है कि भवन में तीन माह पूर्व तक दूसरा पंजीकृत अस्पताल संचालित हो रहा था। प्रगति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कब से संचालित हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है। उधर, मृतका के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है।
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. सुनील कुमार सिंह का कहना है कि प्रगति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत मामले में शासन ने रिपोर्ट मांगी है। सोमवार को टीम को भेजकर अस्पताल की ओटी सील करवा दी गई। साथ ही संचालक को नोटिस जारी किया है।