{"_id":"6a9f172f3bbb0c51070bfb8f","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-locked-house-used-to-do-glass-work-in-noida-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: बंद पड़े मकान में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, नोएडा में करता था शीशे का काम,परिजनों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: बंद पड़े मकान में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, नोएडा में करता था शीशे का काम,परिजनों में पसरा मातम
Tue, 08 Sep 2026 01:29 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:29 AM IST
सार
बुलंदशहर में बंद पड़े मकान में युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव को फंदे उतारकर घर ले आए और घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर में बंद पड़े मकान में युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव को फंदे उतारकर घर ले आए और घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी रहीमुद्दीन ने बताया कि उनका पुत्र समीर 22 वर्ष नोएडा में शीशे का काम करता था।बताया कि मंडी चौकी क्षेत्र की भोजपुर कॉलोनी में उनका मकान बंद पड़ा हुआ है, वह परिवार के साथ फैसलाबाद में रहते हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके मकान का दरवाजा खुला पड़ा है। सूचना पर परिवार के लोग भोजपुर वाले मकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
कमरे में समीर कुंदे से फंदे से लटका हुआ था। जिसे नीचे उतारा गया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद परिवार के लोग समीर के शव को फैसलाबाद स्थित आवास पर ले आए और घटना की पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन