फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hall, library and additional classrooms will be prepared with 25 crores

Bulandshahar News: 25 करोड़ से तैयार होंगे हॉल, पुस्तकालय व अतिरिक्त कक्षा कक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। 42 राजकीय विद्यालयों में 25 करोड़ से अधिक रुपये की लागत से मल्टी परपज हॉल, पुस्तकालय व अतिरिक्त कक्षा कक्ष आदि बनेंगे। सभी कामों का कार्यदायी संस्था को टेंडर देकर समय निर्धारित कर दिया है। उम्मीद है कि यह कार्य इसी साल पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में 50 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 42 ऐसे विद्यालय हैं, जिनमें मल्टी परपज हॉल, पुस्तकालय व अतिरिक्त कक्षा कक्ष समेत अन्य काम होने हैं। इसके लिए पिछले दिनों प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति देते हुए 25 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करने का प्रावधान रखा है।
विज्ञापन

बताया कि शासन से राशि की स्वीकृति मिलने के बाद सभी स्कूलों में होने वाले कामों का कार्यदायी संस्था को टेंडर दे दिया है। साथ ही इस संस्था को यह सभी कार्य इसी साल के अंत तक पूरे कराने के लिए निर्देशित किया गया है। विद्यालयों में यह सभी सुविधाएं होने के बाद इनकी सूरत बदल जाएगी। इन सुविधाओं का लाभ छात्र-छात्राओं के अलावा यहां पर तैनात शिक्षकों व कर्मचारियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed