{"_id":"570695454f1c1b3820c812ac","slug":"haj-will-collect-fees-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन जमा होगी हज यात्रा की फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन जमा होगी हज यात्रा की फीस
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज सफर की फीस आजमीन-ए-हज अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन सिस्टम के अमल में आने से आजमीन-ए-हज को बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। हज यात्रियों को 23 अप्रैल तक अग्रिम किश्त जमा करनी होगी।
विज्ञापन
फीस का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए हज मुसाफिरों को हज कमेटी की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस का पालन कर फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में फीस जमा करने के लिए हरे रंग की पे-इन-स्लिप का प्रयोग करें।
विज्ञापन
अग्रिम फीस 81000 रुपये 23 अप्रैल तक जमा करनी होगी। जिला हज कमेटी के ट्रेनर हाजी नूर मौहम्मद कुरैशी ने बताया कि चयनित आजमीन हज के पास बैंक रिफरेंस नंबर भेज दिया गया है। अग्रिम धनराशि जमा करते समय रिफरेंस नंबर पे इन स्लिप के कालम पर दर्ज करें।
विज्ञापन
फीस जमा करने की रसीद और डाक्टर द्वारा जारी प्रमाण पत्र हज कमेटी के पते पर भेज दें। आजमीन हज को मूल पासपोर्ट, एक रंगीन फोटो, और एक पे इन स्लिप की कापी भेजनी होगी। किसी भी आजमीन हज को कोई बात समझ में नहीं आ रही है तो 9412503151 और 9219123333 पर डायल कर जानकारी ले सकते हैं।