फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gul said on the outstanding power of 13 villages

बकाए पर गुल कर दी 13 गांवों की बिजली

Mon, 28 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 28 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gul said on the outstanding power of 13 villages
लाइट

विज्ञापन

ऊर्जा सचिव के निर्देश के बाद बकायेदारों के खिलाफ पावर कारपोरेशन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे-पूरे गांव की बिजली काटी जा रही है। बकायेदारों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। बिजली अफसरों ने जिले में 30 टीमों को कार्रवाई के लिए लगाया गया है।

ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल ने बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 70 फीसदी से ज्यादा बकाया होने पर पूरे गांव की बिजली काटने के निर्देश दिए गए हैें। शनिवार को तीन गांवों की बिजली काटी गई तो रविवार को सिकंदराबाद, अहार, जहांगीराबाद और शिकारपुर क्षेत्र के 13 गांवों की बिजली काट दी गई।
विज्ञापन


मोहरसा बिजलीघर जेई महीपाल सिंह ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर क्षेत्र के गांव फतहपुर मढ़ैया और औरंगाबाद तहारपुर की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। गांव बामनपुर में नौ के खिलाफ, खालकपुर में 13 के खिलाफ और रसूलपुर में सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शिकारपुर क्षेत्र के गांव मिथेपुर, आजमपुर हुसैनपुर, मुथैना, सुजापुर की बिजली काट दी गई। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव पालीपरतापुर, पाली बेगपुर की बिजली आपूर्ति काटी गई। वहीं जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव खनौदा, मऊखेड़ा, भैयापुर, टिटौटा, डबकौरा की बिजली काट दी गई। 


इसी तरह बुगरासी के बसीबांगर गांव की आपूर्ति काट दी। जेई सचिन कुमार ने बताया कि बसीबांगर में 215 कनेक्शन हैं। इनमें 115 डिफाल्टर्स घोषित कर दिए गए हैं। ऐसे में अब उन उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है जो समय पर बिल जमा करते हैं। खालिद, बुद्धन, हाशिम, ताहिर, अब्दुल, लतीफ, शमशाद, वकील आदि समय पर बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं में रोष है।

मैथना जगतपुर बिजलीघर के जेई अमित कुमार राय ने बताया कि बकाए में गांव चरौरा मुस्तफाबाद और पाली बेगपुर की आपूर्ति बंद कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed