फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   GRP ADG inspected, instructions to speed up confidential investigation

Bulandshahar News: जीआरपी एडीजी ने किया निरीक्षण, गोपनीय जांच तेजी से बढ़ाने के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
GRP ADG inspected, instructions to speed up confidential investigation
खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर पटरी पर लोहे का टुकड़ा रखने वाले मामले  में निरीक्षण करते एडीजी जीआरपी
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एडीजी रेल जयनारायण सिंह ने निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सिंकदरपुर रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया। छह और नौ दिसंबर की रात को हुई घटनाओं पर अधिकारियों से वार्ता की और सर्विलांस के माध्यम से गोपनीय जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि जल्द से जल्द पूरे प्रकरण का राजफाश करें।
विज्ञापन


बीते दिनों खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले रेलवे लाइन पर डेढ़ मीटर टुकड़ा रखा था, जो शिवगंगा एक्सप्रेस से टकराया था। पुलिस इस मामले का राजफाश कर पाति उससे पूर्व ही नौ दिसंबर की रात को सिंकदरपुर रेलवे स्टेशन पर तीन मीटर लोहे का टुकड़ा रख दिया गया, जो झारखंड एक्सप्रेस से टकराया। दोनों ही मामले में चालक की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा होने से बचा था। दोनों ही घटनाओं में आशंका को जोड़ते हुए अधिकरियों ने जांच भी शुरू कर दी है। मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी जय नारायण सिंह ने बताया कि प्रकरण में चोरी की घटना, लापरवाही, साजिश के तहत लोहे का टुकड़ा रखने और उपद्रव फैलाने आदि बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसमें अलग-अलग टीम काम कर रही हैं, जिनसे समय-समय पर बात की जाएगी। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन








तीन दिन के आंकड़े के अनुसार अधिकारी सतर्क, रेलवे और पुलिस की आठ टीम जुटी



खुर्जा। जंक्शन और सिकंदरपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर लोहे का टुकड़ा रखने के मामले में पुलिस टीम और रेलवे की ओर से तीन दिन के आंकड़े पर बेहद विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसमें आरपीएफ, जीआरपी समेत आठ टीम जांच में जुटी हैं। वहीं, रेलवे सुरक्षा बल ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिसंबर की रात को खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास डेढ़ मीटर लंबा लोहे का टुकड़ पटरी के बीचों-बीच रखा था। इस पर शिव गंगा एक्सप्रेस टकराई थी, जिसमें लोहे का टुकड़ा तीन-चार हिस्सों में टूटकर बिखर गया। इसके अलावा नौ दिसंबर की रात को इसी तरह सिकंदरपुर रेलवे स्टेशन के पास तीन मीटर लंबा लोहे का टुकड़ा रख दिया गया। इससे झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस टकराई थी। दोनों ही घटनाओं में तरीका और समय लगभग एक समान था, लेकिन तारीखों में तीन दिन का अंतर था। इसी को देखते हुए पुलिस टीम और सतर्क हो गई। इसमें आरपीएफ और पुलिस की ओर से पुरानी घटनाओं को जोड़ते हुए जांच शुरू कर दी है। इसी के चलते 12 दिसंबर के अनुमान में अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को सबसे पहले एसएसपी और एसडीएम ने मौके का मुआयना किया। सोमवार को एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी नचीकेत झा ने जांच की और अधिकारियों से जानकारी ली। वहीं मंगलवार को एडीजी जीआरपी जय नारायण सिंह पहुंचे।




दो आरपीएफ, एक जीआरपी और पांच टीम पुलिस की जुटी



एडीजी जीआरपी जय नारायण सिंह ने बताया कि घटना में आरपीएफ की दो और जीआरपी की दो टीम जांच कर रही हैं। दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग पर गश्त बढ़ा दी है। कोई भी गतिविधि मिलने पर संदिग्ध को हिरासत में लिया जा रहा है। वहीं, एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार एक स्वाट टीम, एसपी देहात की टीम, खुर्जा नगर, खुर्जा देहात और एक सायबर सेल जांच कर रही है। घटना स्थल के पास और उस दौरान चालू फोन ट्रेस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed