{"_id":"60c8eb018ebc3e2d80410ea2","slug":"ground-water-harvesting-bulandshahr-news-gbd220513321","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल स्तर को सुधारने के लिए बंजर भूमि पर बनेंगे तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल स्तर को सुधारने के लिए बंजर भूमि पर बनेंगे तालाब
विज्ञापन

बुलंदशहर। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने ग्राउंड वाटर को रिचार्ज करने के लिए ग्राम पंचायत की बंजर जमीन पर तालाब खुदवाए जाएंगे। इसके साथ ही वर्षा जल संरक्षण को संचयित करने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया गया है। योजना के तहत रिबोर किए गए हैंडपंपों की सूची बनाकर जल को एक या दो स्तर पर ठहराकर ग्राउंड वाटर रिचार्ज कराया जाए।
डीएम रविंद्र कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। विद्युत विभाग के देयों/वसूली की समीक्षा करते हुए विभिन्न सरकारी विभागों पर लंबित विद्युत देय के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों निर्देशित किया गया कि जिन विभागों में शासन स्तर से समायोजन नहीं हुआ है उनमें बजट की उपलब्धता के आधार पर प्राथमिकता से विद्युत देय का भुगतान किया जाए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों के विशेष अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड बनवाए जाए। ऐसे परिवार जिनमें एक भी गोल्डन कार्ड अभी तक नहीं बना हैं उनको विशेष रूप से फोकस करते हुए क्षेत्रीय आशा, आंगनबाड़ी को लक्ष्य देते हुए गोल्डन कार्ड बनाए जाएं। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी समय से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।