फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Grandfather-Grandmother College became the winner in Hockey

Bulandshahar News: हॉकी में परदादा-परदादी काॅलेज बना विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Grandfather-Grandmother College became the winner in Hockey
जहांगीराबाद के ​शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में हॉकी टीम की ​खिलाड़ियों को संबो​धित करते 
जहांगीराबाद। शिव कुमार जनता इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अनूपशहर से परदादा-परदादी बालिका इंटर कॉलेज, शिव कुमार जनता इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बुलंदशहर की टीमों ने भाग लिया। तीनों टीमों के बीच जीत के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। आखिर में परदादा-परदारी बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने कहा कि हॉकी खेल में मुख्य तकनीक गेंद पर नियंत्रण पाना, गेंद को पास करना और गोल करना रहता है। इसी प्रकार विद्यार्थी जीवन में भी अपने आप पर नियंत्रण करना कुशलता से अपने व्यवहार में संयम रखते हुए अपने गोल को प्राप्त करना उद्देश्य रहता है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पीटीआई चंद्र किरन, प्रमोद कुमार, विकास दीक्षित, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार व अन्य का विशेष सहयोग रहा। स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी 11 बेटियां : जयपुर में 30 अगस्त से होने वाली यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 11 बेटियों का चयन हुआ है। इन्हें जीरो कूल शूटिंग रेंज पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये सभी शूटर शुक्रवार को जयपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed