{"_id":"66b25738eff1202b630fe74b","slug":"gramin-dak-sevak-accused-of-embezzlement-of-rs-724-lakh-suspended-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-119939-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ग्रामीण डाक सेवक पर 7.24 लाख रुपये गबन का आरोप, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ग्रामीण डाक सेवक पर 7.24 लाख रुपये गबन का आरोप, निलंबित
विज्ञापन
बुलंदशहर। सात लाख 24 हजार 500 रुपये की धनराशि गबन करने के मामले में ग्रामीण डाक सेवक, शाखा डाकपाल दीपक शर्मा पर आरोप सिद्ध होने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। डाक अधीक्षक ने मंगलवार को संबंधित निरीक्षक को वीपीएम पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए।
धरपा चुहरपुर शाखा डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक, शाखा डाकपाल के पद पर तैनात दीपक शर्मा पर खातों में जमा करने के लिए आई दो लाख 26 हजार रुपये की धनराशि खाता धारकों से प्राप्त करने के बाद सरकारी हिसाब में न लेकर गबन कर लिए थे। साथ ही खाताधारक की पासबुक पर फर्जी एंट्री कर दी। संबंधित धनराशि डाक विभाग में जमा नहीं की। बल्कि अपने निजी प्रयोग में लिया था।
इसके अलावा चार लाख 98 हजार 500 रुपये की धनराशि कई खाताधारकों के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिए। इसके आरोप लगने पर डाक अधीक्षक ने जांच बैठाकर संबंधित ग्रामीण डाक सेवक दीपक शर्मा को निलंबित कर दिया। अभी भी मामले की जांच चल रही है और ग्रामीण डाक सेवक से विभाग छह लाख 13 हजार रुपये रिकवर कर चुका है। अब डाक अधीक्षक ने ग्रामीण डाक सेवक पर एफआईआर कराने के लिए संबंधित शाखा के निरीक्षक को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
धरपा चुहरपुर शाखा डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक, शाखा डाकपाल के पद पर तैनात दीपक शर्मा पर सात लाख 24 हजार 500 रुपये गबन करने के आरोप जांच में सही पाया गया है। ग्रामीण डाक सेवक द्वारा किया गया कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। संबंधित को निलंबित कर एफआईआर कराई जा रही है। - त्रिभुवन प्रताप सिंह, डाक अधीक्षक बुलंदशहर मंडल