फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gram panchayat dadupur got first position

ग्राम पंचायत दुदूपुर को जनपद में मिला पहला स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
gram panchayat dadupur got first position
विकास भवन की फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
ग्राम पंचायत दुदूपुर को जनपद में मिला पहला स्थान
विज्ञापन

बुलंदशहर/ औरंगाबाद। मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के तहत शासन ने जनपद की चार ग्राम पंचायतों का चयन किया है। योजना के तहत जनपद के ब्लॉक बुलंदशहर की ग्राम पंचायत दुदूपुर को पहला स्थान मिला है। जबकि इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कमालपुर को तीसरा और जहांगीराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत जाड़ौल और ब्लॉक अरनिया की ग्राम पंचायत वाजिदपुर को तीसरा स्थान मिला है। इन चार गांवों का चयन विकास कार्य और साफ -सफाई बेहतर मिलने पर किया गया है।
शासन की ओर से ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत किया जाता है। पुरस्कार के रूप में मिलने वाली राशि से गांव में विकास कार्य किए जाते हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों से आवेदन भी प्राप्त किए जाते हैं। आवेदन मिलने के बाद शासन स्तर से योजना के तहत ग्राम पंचायतों का चयन पुरस्कार के लिए होता है। इससे पहले गांव में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्य और साफ-सफाई का आंकलन किया जाता है। इसके बाद ही ग्राम पंचायत को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है। जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि इस बार जनपद से योजना के तहत 22 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किए थे। आवेदन मिलने पर अब शासन स्तर से जनपद में योजना के तहत चार ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। पहले स्थान पर चयनित ग्राम पंचायत दुदूपुर को पुरस्कार स्वरूप 12 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली ग्राम पंचायत कमालपुर को 10 लाख और ग्राम पंचायत जाड़ौल एवं ग्राम पंचायत वाजिदपुर को 7.5 - 7.5 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। सभी की धनराशि पंचायतों के खाते में भेज दी है। यह राशि गांव में नया प्रधान बनने के बाद गांव के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। योजना के तहत चयनित की गई ग्राम पंचायतों को प्रमाणपत्र भी जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन

विकास कार्यों की रैंक में जनपद 10वें से 20वें पायदान पर पहुंचा
बुलंदशहर। शासन ने विकास कार्यों की पूरे प्रदेश के सभी जनपदों की रैंक जारी कर दी है। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में जनपद को 20वां स्थान मिला है। इसमें कई विभाग योजनाओं के क्रियान्वयन में फिसड्डी आए हैं। जबकि जनपद को जनवरी में दसवीं रैंक मिली थी और मंडल में प्रथम स्थान था। फरवरी माह की रैंक में जनपद नीचे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रत्येक माह जनपदों के विकास कार्यों की रैंक जारी की जाती है। इसमें शासन की प्रमुख क्रियान्वयन वाली योजनाओं के ग्राफ को देखा जाता है और फिर उसी के हिसाब से जनपदों को रैंक दी जाती है। शासन ने अब फरवरी-2021 की रैंक जारी कर दी है। इसमें जनपद को प्रदेश में 20वां स्थान मिला है। जनपद में कुल 73 विभागों के 61 कार्यक्रम लागू हैं। इसमें 49 विभागों को उनके कार्यों में ए श्रेणी मिली है। जबकि सी श्रेणी में कोई नहीं है और डी में पांच विभागों के कार्य हैं। इसके अलावा एन की श्रेणी में 13 कार्य हैं। स्वास्थ्य विभाग पंचायत राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग और सहकारिता विभाग के कार्यक्रमों में प्रगति न होने पर जिला 20वें नंबर पर आया है। विभागों की लापरवाही के चलते इस बार जनपद की रैंक गिरी है।

शासन स्तर से जनपद की रैंक आ गई है। प्रदेश में जनपद को विकास कार्यों में 20वीं रैंक मिली है। कुछ विभागों की योजनाओं में तेजी से कार्य नहीं हो रहा है। इस मामले में संबंधित विभागों के अफसरों को कड़े दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं। लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed