{"_id":"65b92c1d02b89d0d8c06ad34","slug":"grabbed-lakhs-of-rupees-by-forming-a-charitable-trust-now-threatening-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-110796-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चेरिटेबल ट्रस्ट बनाकर हड़पे लाखों रुपये, अब दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चेरिटेबल ट्रस्ट बनाकर हड़पे लाखों रुपये, अब दे रहा धमकी
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय लोगों के लाखों रुपये गोल्डन चेरिटेबल सोसायटी में जमा कराए और फिर फरार हो गया। आरोपी कि खिलाफ पूर्व में एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, अब एक अन्य पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि आरोपी ने उसके व उसके परिजनों के करीब 12 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी से फोन पर बात हुई तो उसने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। साथ ही भविष्य में हत्या की धमकी दी है।
खुर्जा नगर की बुर्ज उस्मान चौकी क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी निवासी मुबीन खान ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला निवासी आरोपी अख्तर ने एक गोल्डन चैरिटेबल सोसायटी के नाम से बैंक खोला था। जिसमें पीड़ित ने अपनी बेटी के नाम पर 50 हजार रुपये, भाई शौकीन ने 5.50 लाख रुपये, एक रिश्तेदार ने एक लाख रुपये, माता ने एक लाख रुपये, एक अन्य रिश्तेदार ने दो लाख रुपये जमा किए थे। पीड़ित व उसके रिश्तेदारों ने कुल 12 लाख रुपये आरोपी के बैंक में जमा किए थे। जिससे कि उनके बच्चों का भविष्य संवर सके। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी उसके बैंक में अपने लाखों रुपये जमा किए थे। लेकिन, आरोपी कुछ समय पूर्व अपना बैंक बंदकर सभी का पैसा लेकर भाग गया। इस संबंध में पूर्व में एक व्यक्ति ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी। पीड़ित ने भी इस संबंध में थाना पुलिस से शिकायत की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। बीते दिनों पीड़ित को आरोपी का एक फोन नंबर मिला। जिस पर पीड़ित ने उसे फोन किया। तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। साथ ही भविष्य में रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच खुर्जा पुलिस को दे दी गई। जल्द ही आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-