फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Government vet will now look dressed

अब ड्रेस पहने नजर आएंगे सरकारी पशु चिकित्सक

Sat, 08 Apr 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 08 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Government vet will now look dressed
पशु - फोटो : demo pic

विज्ञापन

जिले के पशु चिकित्सक अब अलग ड्रेस में नजर आएंगे। जिला पशु चिकित्साधिकारी ने ड्रेस कोड लागू कर दिया है। विभागीय अफसर- कर्मचारी भी ड्रेस में ड्यूटी पर आएंगे। जिले के सरकारी विभागाें मेें पशुपालन विभाग ने ड्रेस कोड की पहल  की है।

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने निर्णय लिया है कि जिले के पशु चिकित्सकों की एक अलग ड्रेस हो। इसके लिए उन्होंने पेंट के लिए हलका काला रंग और कमीज के लिए ब्ल्यू रंग का चुनाव किया है। खास बात यह है कि कमीज की जेब पर एएच अंकित होगा,
विज्ञापन


जिससे पशु चिकित्सकों की पहचान होगी। इसी तरह कार्यालय के अफसर और कर्मचारी भी ड्रेस में आएंगे। इसका निर्णय सीडीओ से सलाह के बाद होगा। चिकित्सकों को ड्रेस उपलब्ध कराने को कपड़ा खरीदने और सिलाई कराने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि जल्द ही चिकित्सकों को दो-दो ड्रेस उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इसी के साथ विकास भवन में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय भी काफी सुंदर तरीके से सजाया गया है। जिसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि जिले में पशु चिकित्सकों की संख्या 45 है और यह भी अब नई ड्रेस में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed